Posts

संगति का असर

जीवन में सच्चाई और अच्छाई के संस्कार यूं ही नहीं आते, बल्कि इसके पीछे परिवार और मित्रों का बड़ा सहयोग होता है। सामाजिक प्राणी होने के नाते मनुष्य अकेला नहीं रहता। वह सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए किसी न किसी का संग-साथ जरूर करता है। कोई भी व्यक्ति जैसी संगति में रहता है उसी के अनुरूप उसकी आदतों और व्यवहार में परिवर्तन होता है। संगति अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। जिसको अच्छी संगति मिल गई तो उसका जीवन सुखपूर्वक बीतता है, लेकिन संगति बुरी हुई तो जीवन दुखदाई हो जाता है। मनुष्य जैसी संगति में रहता है, उस पर वैसा ही प्रभाव पड़ता है। इसलिए सदैव अच्छे लोगों की संगति करना चाहिए, जिससे सफलता और कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो।

Insan Hun main

अगर आप यह सोचते हैं की आपने किसी को दुखी किया तो आप खुश हैं तो यह आपकी भूल है बड़े-बड़े साम्राज्य यूं ही नहीं समाप्त हुए धीरे-धीरे पतन के और बढ़ते गए सत्य जीवन और मरण है और कुछ नहीं 

जिंदगी का कड़वा सच एक बार फ़िर शक भरोसे से सबूत मांग रहा है,हँस रही है क़िस्मत,फ़िर एक रिश्ता दफ़न हो रहा है

दर्द ना दे किसी को

दर्द दो तरह के होते है , एक वो जो आपको तकलीफ देता है  दूसरा वो जो आपको बदल देता है  कुछ लोग भरोसे के लिए रोते है , और  कुछ लोग भरोसा करके रोते है 

अब एक बात और आप लोगों से कहूंगा अब कुछ लोग कहते हैं कि विकास हुआ था और हुआ है मेरे भाई कहां है और कब हुआ अगर हुआ तो हम लोग क्यों अपना घर बार छोड़कर अपनों को छोड़कर रिश्तेदारी छोड़कर अपने भारतीय हार अपनी देवभूमि की संस्कृति से दूर पिरान जगहों पर अब हमारे लिए तो विरान जगह है क्यों है क्योंकि ना किसी से मिल सकते हैं ना किसी के साथ आना जाना और कितनी शर्म की बात है अब आप लोग कहते हो कि विकास हुआ है तो मेरे भाई तो हम अपना गांव घर छोड़कर क्यों गए हैं अपना भविष्य के लिए दौड़ रहे हैं भटक रहे हैं ताकि हम लोगों के घर बाहर चल सके तो तुम लोग क्यों अपना क्षेत्र छोड़कर अपना एक स्टेट छोड़कर क्यों दर-दर भटक रहे हो अगर बेकार हुआ था तो हमारे बच्चों को स्कूल में शिक्षा ठीक ढंग से नहीं मिलती कहां से शिक्षा प्राप्त होगी कैसे भविष्य का सुधार होगा अगर तुम लोग एक अपने रास्ते के लिए अगर सरकार छोड़ रहे हो या यह सोच रहे हो कि नहीं हमारा एक लैट्रिन बाथरूम बना देगी तो हम लोग सब इसी को वोट देंगे तो तुम लोग क्यों इस से बाहर निकल कर थोड़ा बड़ा सोचने की कोशिश करते क्यों नहीं बड़ा सोचते ताकि आने वाले बच्चों के लिए कुछ करके जाएं क्या वह भी हमारी तरह दर-दर भट्ट करेंगे क्या चाहिए मेरे भाई स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार इन तीनों में से अगर एक भी चीज तुम्हें मिली है तो बताओ अगर मिली है तो तुम लोग यहां हम लोग क्यों अपना क्षेत्र अपना गांव छोड़कर भटक रहे हैं अपने घर जाने के लिए या ड्यूटी पूरी करने के बाद भी हम लोग छुट्टी जब टाइम हो जाता है छुट्टी का तो दूसरे से इजाजत लेनी पड़ती है कि मैं अब घर जा रहा हूं क्या हम लोग यहीं तक सीमित रह गए हैं कब तक चलेगा यह सब आज तुम लोग 4 महीने घर में क्या रहे तो तुम्हें विकास या काम नजर आ रहा है इससे पहले क्या तुम लोग भूल गए थे अपने गांव अपना घर अपना एरिया क्यों क्यों भूल गए थे मेरे भाई आज तक तुम लोगों को याद नहीं आया क्या तुम लोग सिर्फ वोट देने घर जाते थे उसके बाद तुम लोग तो भूल जाते थे ना दूसरी जगहों पर नौकरी करने चले जाते थे और 6 महीने साल भर के बाद घर जाना 10 से 15 दिन गांव में रहना फिर शहर की तरफ दौड़ जाना हमारी लाइफ तो यूं ही खत्म होगी भागा दौड़ी में कहां से देखना था हमें विकास कहां से होना था विकास कौन करा था काम क्योंकि कराने वाले तो दर-दर की ठोकरें दूसरे शहरों में खा रहे थे गांव के बुजुर्गों को हमारे बुजुर्गों को भविष्य का पता होता तो हम लोग दूसरे शहरों में भटक नहीं रहे होते कम से कम अपने स्टेट में तो रहते सुबह ड्यूटी जाकर शाम को घर नहीं भी जाते तो कम से कम हफ्ते 15 दिन में तो जाते क्या मिला हमें क्यों आंखें बंद है तुम लोगों की क्यों नहीं करवाते काम क्यों सिस्टम बदलने की कोशिश नहीं करते कब तक घर बदलते रहोगे अब तक सरकार बदलते रहोगे मेरे भाई उसी घर को ठीक करने की जरूरत है कब तक भागते रहेंगे एक बार सोचना जरूर पढ़ना जरूर

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=204884720973910&id=100043571499848

जब मैं यह कहता हूँ की संघर्ष करें.....समर्पण नहीं, तो उसका सीधा मतलब है की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती....और मेहनत उनकी कभी बेकार नहीं होती !संघर्ष माने अपने और अपनों के संग-हर्ष, और जब आप हर्ष में हैं, खुशी में हैं तो आपकी जीत निश्चित है इसलिए समय को....समय दें क्योंकि संघर्ष करने वाले देर-सवेर जरूर जीतते हैं !हार तब तक नहीं होती जब तक की हम खुद हार नहीं मान लेते, हमें कोई और नहीं हम खुद हरातें हैं, जीत को परिभाषित हम खुद करतें है और उस परिभाषा को न पा पाना ही हार है !जीत की परिभाषा हर व्यक्ति, हर परिस्थिति में अलग-अलग है, यह हमें जानना होगा और मानना भी होगा, परिस्थितियां के अनुसार ही हम हार और जीत को परिभाषित करते हैं ! वास्तव में तुमने संघर्ष नहीं.समपर्ण किया है, तुम हारे नहीं.तुमने हार मानी है, ध्यान रहे जो तुमने अब तक पाया है.जहाँ तक का सफर तुमने अब तक किया है उस परिस्थिति में, उस समय में वही तुम्हारी जीत है, और वही जीत की तुम्हारी परिभाषा होनी भी चाहिए !व्यर्थ ही अपने द्वारा पाए गए मुकाम को हार और जीत में परिभाषित कर अपने वर्तमान के आनंद को खोने से बचें ! यही जीवन है. याद रखें आपके खुश रहने, आपके प्रफुलित रहने, आपके वर्तमान में रहने पर आपके साथ जुड़े लोग, आपका परिवार भी खुश रहेगा और यह तभी मुमकिन है जब तक की आप आन्नद में हैं.वर्तमान में हैं.न आप हार में हैं, न जीत में हैं